Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दवाई लेने जा रहे बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने कुचला:70 साल की महिला की टांग कटी ड्राइवर फरार

INT News10 November 2026 at 12:47 pm

लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के मेन चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।यहां अस्पताल जा रहे एक बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। इस खौफनाक हादसे में 70 साल की बुजुर्ग महिला चरण कौर की एक टांग कटकर अलग हो गई। किनारे खड़े थे तभी आ गया ट्रक पीड़ित बुजुर्ग जीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी चरण कौर के साथ पण्डोरी वाले अस्पताल से दवाई लेने के लिए निकले थे। सुबह करीब 10 से 10:15 बजे के बीच मुल्लांपुर मेन चौक पर वे अपनी बाइक किनारे खड़ी करके रुके हुए थे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। भीड़ का फायदा उठाकर भागा ड्राइवर 108 एंबुलेंस (मुल्लांपुर दाखा) के ड्राइवर जसदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक यह ट्रक ट्रेन (मालगाड़ी) में बोरियां लोड करने के काम में लगा हुआ था। कटी हुई टांग के साथ 20 मिनट में पहुंचाया अस्पताल एंबुलेंस कर्मी जसदीप ने बताया कि मौके पर बुजुर्ग महिला की टांग कट चुकी थी लेकिन इतनी गंभीर चोट के बावजूद महिला पूरे होश और हौसले में थी। कटी हुई टांग को साथ लेकर एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को करीब 20 मिनट के भीतर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गयाजहां उनका इलाज चल रहा है।