समाचार · मध्य प्रदेश
कार में पीछे से घुसी बाइक, पिता-पुत्र घायल:दोनों शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती; नेशनल हाईवे-52 पर हादसा
शाजापुर में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम नैनावद के पास बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस 108 की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार ग्राम चापनी निवासी दिनेश (40) बेटे विवेक (7) के साथ बाइक से तराना जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच नैनावद के पास आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे दिनेश बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बाइक कार में पीछे से जा घुसी। बेटे के सिर में आई चोट हादसे में विवेक के सिर में चोट आई है, जबकि दिनेश को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को सुबह करीब 11:30 से 11:45 बजे के बीच जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।