Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एएसआई ने हाथ उठाया तो युवक ने भी जड़ा थप्पड़:बाइक सवार बोला- तुम हमारे नौकर हो; इसके बाद कॉन्स्टेबल ने पाइप से पीटा

INT News10 November 2026 at 12:48 pm

ग्वालियर के स्टेशन बजरिया तिराहे पर रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोकने पर विवाद हो गया। युवक ने पहले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस की और उन्हें गालियां दीं। इस दौरान ASI सोनेराम ने उसे चांटा मार दिया। जवाब में युवक ने भी ASI को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आरक्षक अंकित शर्मा ने पाइप से युवक की पिटाई कर दी। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो मंगलवार को सामने आया। रॉन्ग साइड आने पर रोका, पुलिस से करने लगा बहस पुलिस के मुताबिक स्टेशन बजरिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान एएसआई सोनेराम ने रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोका था। टोकने पर युवक बहस करने लगा और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने लगा। उसने पुलिस को अपना नौकर बताते हुए वेतन देने की बात कही। इसी दौरान विवाद बढ़ा और युवक ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। ASI ने मारा थप्पड़ तो युवक ने भी जड़ा चांटा बाइक सवार के थप्पड़ मारने पर एएसआई ने भी उसे चांटा मार दिया। इसके जवाब में युवक ने एएसआई को फिर थप्पड़ जड़ दिया। पास ही मौजूद ट्रैफिक आरक्षक अंकित शर्मा ने हाथ में लिए पाइप से युवक की पिटाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर हुए हंगामे और मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पड़ाव थाने ले गई पुलिस, मामला दर्ज घटना की सूचना मिलने पर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उसकी बाइक भी जब्त की गई। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।