Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

फ्री बिजली छोड़ने के लिए बिहार सरकार भेजेगी SMS, जानिए 1 दिसंबर से अभियान के तहत क्या होगा

INT News10 November 2026 at 12:51 pm

Bihar Free Electricity Scheme: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर घर 125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की थी. लेकिन अब यह घोषणा सरकार का बजट बिगाड़ रही है. ऐसे में अब सरकार की ओर से स्वेच्छा से लोगों से फ्री बिजली छोड़ने की अपील की गई है. सम्राट सरकार बिहार के संपन्न लोगों से फ्री बिजली छोड़ने के लिए अभियान चलाने जा रही है.

सीएम सम्राट ने क्या की थी अपील?

कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए यह कहा था, आयकर भरने वाले लोग अपनी इच्छा से फ्री बिजली लेना छोड़ दें. सम्राट चौधरी ने अपनी इस अपील को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के जैसा बताया था, जब उन्होंने संपन्न लोगों से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर को नहीं लेने की अपील की थी. बिहार सरकार 1 दिसंबर से अभियान चलाने जा रही है.

विभाग शुरू करेगा नया पोर्टल

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली उपभोक्ताओं के पास 1 दिसंबर से एसएमएस भेजा जाएगा. इस एसएमएस के जरिए फ्री बिजली योजना से बाहर आने की अपील की जाएगी. ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी की माने तो, फ्री बिजली छोड़ने के लिए एक पोर्टल शुरू किया जाएगा. बिजली उपभोक्ताओं को फोन पर पोर्टल का लिंक भेजा जाएगा. उस लिंक पर क्लिक कर उपभोक्ता पोर्टल पर जायेंगे. यहां से वह स्वेच्छा से फ्री बिजली छोड़ने का ऑप्शन चुन सकेंगे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

1 दिसंबर से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा मैसेज

बताया जा रहा है कि बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के पास 1 दिसंबर से बिजली कंपनियों की तरफ से मैसेज भेजना शुरू कर दिया जाएगा. बिहार सरकार की ओर से यह लक्ष्य तय किया गया है कि वैसे संपन्न परिवार जो बिजली बिल देने के लिए सक्षम हैं, वे फ्री बिजली अपनी स्वेच्छा से छोड़ दें. करोड़ों रुपये का मुनाफा सरकार को मिलने की संभावना जताई जा रही है.

लोगों को किया जाएगा प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से यह कहा गया था कि बिहार सरकार की ओर से बिजली सब्सिडी पर लगभग 23 हजार रुपये तक खर्च किए जाते हैं. 1.92 करोड़ घर के हिसाब से औसतन करीब 10 हजार रुपये की एक साल में सब्सिडी का फायदा लोगों को मिलता है. सीएम ने यह भी कहा था कि 1 दिसंबर से अभियान चलाया जाएगा और लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे फ्री बिजली छोड़ दें.

Also Read: 'मुंह से नहीं बता सकते', शिवांगी की शादी में मेहमानों की लिस्ट पर अनंत सिंह का बयान, चीन-बेंगलुरु से मंगाए जा रहे फूल