Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

धमतरी में 140 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने स्कूटी समेत 42 हजार 800 रुपए का माल जब्त किया

INT News28 October 2026 at 07:40 pm

धमतरी जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टैबलेट ले जाने में इस्तेमाल स्कूटी समेत कुल 42 हजार 800 रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी की पहचान विशेष शर्मा (22), पिता संतोष शर्मा, निवासी मराठापारा, धमतरी के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मराठापारा में घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मराठापारा इलाके में एक युवक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट ले जाने और बेचने में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर विशेष शर्मा को पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक के पास पॉलीथिन में रखी 14 स्ट्रिप मिलीं। इनमें कुल 140 एनआरएक्स नाइट्राजेपाम टैबलेट (Nitrosun-10) थीं। मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक सुमीत देवांगन ने टैबलेट का वजन 1.4 ग्राम बताया। टैबलेट कहां से मिलीं, पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित टैबलेट उसे कहां से मिली थीं। इसके साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों और प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। इसी के तहत आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।