Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रतलाम में गुरुवार को 4 घंटे बिजली कटौती:घांस बाजार, जयभारत नगर फीडर का होगा मेंटेनेंस; ये 30 से ज्यादा क्षेत्र होंगे प्रभावित

INT News28 October 2026 at 08:44 pm

बिजली कंपनी द्वारा 29 अक्टूबर (गुरुवार) को शहर के घांस बाजार और जयभारत नगर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण फीडर से जुड़े 30 से अधिक क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। कंपनी अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के कारण घांस बाजार, जूनी कलाल सेरी, अशोक नगर, ग्रीन सिटी, रुद्राक्ष कॉलोनी, रत्नेश्वर रोड, हरमाला रोड, चार चक्की चौराहा, सेठिया मैरिज गार्डन, बिचलावास, लक्ष्मी नगर, पाटीदार धर्मशाला, शुभ विहार कॉलोनी, उंकाला रोड, माणकचौक, शिक्षा विभाग, पोरवाड़ों वास, खेरादीवास, चौमुखीपुल, लंबी गली, शैरानी पूरा, बजरंग नगर, अनर्स एकेडमी एवं आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। इसके अलावा जयभारत नगर, अरिहंत परिसर एक्सटेंशन, सुदामा परिसर, ऊंकाला रोड और शैरानी पूरा समेत आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा।