Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

फेसबुक-फ्रेंड ने खाता खुलवाया,साइबर फ्राड के 14 लाख हुए जमा:एक हजार की लालच में खोला था खाता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

INT News28 October 2026 at 08:55 pm

सरगुजा में फेसबुक फ्रेंड ने ग्रामीण को एक हजार रुपये देकर उसका बैंक अकाउंट खुलवाया और उसका एटीएम एवं पासबुक स्वयं ले लिया। ग्रामीण द्वारा खोले गए बैंक खाते में साइबर फ्राड के 14 लाख 17 हजार रुपये जमा किए गए और पैसे निकाले गए। मामले में पुलिस ने ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से पीएनबी में संचालित बैंक अकाउंट में 14 लाख 17 हजार रुपये साइबर फ्राड का जमा होने की जानकारी मिली थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4), 317(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था। एक हजार लेकर खुलवाया था खाता पुलिस ने खातेदार की जांच की और खातेदार सतीश कुमार भारती (54 वर्ष) निवासी द्वारिका नगर, लटोरी, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सतीश कुमार भारती ने बताया कि एक युवक से फेसबुक में परिचय हुआ था। उसने बैंक खाते खोलकर देने पर एक हजार रुपये प्रति खाता देना बताया था। सतीष कुमार भारती ने स्वयं एवं अन्य लोगों के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी खाते खुलवाये और उन्हें मोबाइल नंबर से लिंक करवाया। बैंक खाते का उपयोग विभिन्न राज्यों के व्यक्तियों के साथ कुल 14,17,049 रुपये की ऑनलाइन ठगी के लेन-देन में किया गया था। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।