Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी-मनीष कश्यप की बदतमीजी देख आगबबूला हुए वीरेंद्र सहवाग, गुस्से में बीच में ही छोड़ा शो

INT News28 October 2026 at 08:50 pm

Rise and Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी नाराज होकर मंच छोड़कर चले गए. दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच नामांकन को लेकर शुरू हुई बहस में आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी होने लगी. हालात बिगड़ते देख सहवाग को वापस आकर कंटेस्टेंट्स को फटकार लगानी पड़ी. इस पूरे घटनाक्रम ने शो के माहौल को और  स्ट्रेसफुल बना दिया है.

गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच क्यों हुई लड़ाई?

शो में परिवार और दोस्तों से मुलाकात के बाद कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग की गई. इसके बाद सोनम मलिक, जसवंत बोपन्ना, ऋषभ जायसवाल और मनीष कश्यप निचली रैंकिंग में रहे. इन कंटेस्टेंट्स के सामने बेसमेंट में जाने का खतरा मंडराने लगा. ऐसे में अल्टीमेट रूलर गौतम गुलाटी को फैसला करना था कि वह किसे बचाएंगे.

इस दौरान मनीष कश्यप ने गौतम के सामने खुद को बचाने के लिए अपनी बात रखने से इनकार कर दिया. उन्होंने गौतम पर गलत तरीके से गेम खेलने का आरोप लगाया. गौतम ने उनकी बात को मजाक में लिया, लेकिन मनीष का गुस्सा बढ़ता गया. धीरे-धीरे यह बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गई. प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी ने भी इस विवाद में मनीष का साइड लिया.

' साला' शब्द को लेकर बढ़ा विवाद

बहस के दौरान मनीष ने गौतम से अब्यूसिव लैंग्वेज को न इस्तेमाल करने को कहा. इस पर गौतम ने सवाल किया कि क्या 'साला' कहना भी गाली है? मनीष ने जवाब देते हुए कहा कि उनके यहां इस शब्द को लेकर लोग गंभीर हो जाते हैं. उन्होंने बिहार का जिक्र करते हुए भी तीखी टिप्पणी की.

इस बयान के बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई. मामला सिर्फ गेम और नामांकन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि धमकी और बदतमीजी के आरोप भी लगने लगे. आखिरकार गौतम ने अपना फैसला सुनाते हुए मनीष को बेसमेंट में भेज दिया. मनीष के लिए यह बड़ा झटका था, क्योंकि वह इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे.

वीरेंद्र सहवाग क्यों छोड़कर चले गए मंच?

गौतम और मनीष का विवाद यहीं नहीं रुका. जब वीरेंद्र सहवाग शो के पावर प्ले सेगमेंट में पहुंचे, तब भी दोनों के बीच बहस जारी थी. सहवाग ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच आरोप-प्रत्यारोप नहीं थमे. आखिरकार सहवाग नाराज होकर मंच से चले गए.

View on Instagram

बाद में वह वापस आए और दोनों के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को याद दिलाया कि किसी के साथ भी बात करते समय मर्यादा बनाए रखना जरूरी है. सहवाग ने अपने करियर का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भी मैदान पर विरोधियों की बातें सुनी हैं, लेकिन उनका जवाब अपने प्रदर्शन से दिया. उनका संदेश साफ था कि गुस्से और धमकी के बजाय अपने काम से खुद को साबित करना चाहिए.

सोनम ने खुद चुना बेसमेंट, शो में बदले समीकरण

इस एपिसोड में सिर्फ मनीष ही नहीं, सोनम मलिक का फैसला भी चर्चा में रहा. निचली रैंकिंग में शामिल कंटेस्टेंट्स को लेकर हुए फैसले के दौरान सोनम ने खुद बेसमेंट में जाने का विकल्प चुना. इससे शो में सत्ता का समीकरण बदल गया.

वहीं, शहजाद ने स्वरा भास्कर के साथ अपनी दोस्ती पर सवाल उठने के बाद उनका बचाव किया. हालांकि, इसके बाद इरीना के साथ भी बहस शुरू हो गई. दूसरी ओर, निहारिका तिवारी के 'तख्ता पलट' को लेकर भी चर्चा हुई.

तहसीन के एंट्री से नाखुश शहजाद

वीरेंद्र सहवाग ने तहसीन को नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में सबसे मिलवाया. तहसीन अपनी बेबाक राजनीतिक राय के लिए काफी मशहूर हैं और अब वे इस शो में गेम खेलते नजर आएंगे.

WTAF!!! 🤯🤯🤯 Politics is now dominating reality shows? 😭😭 Bhai @Shehzad_Ind vs Bhai @tehseenp on Rise and Fall S2 gonna be amazing! https://t.co/Hnf6GIQfkh

— Utsav Aggarwal (@UtsavisRight) October 28, 2026

">

शो में उनकी एंट्री ने जहां सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है, वहीं दूसरी तरफ उनके भाई शहजाद पूनावाला की नाराजगी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है.

ये भी पढ़ें: प्रियंका की बात सुन भड़के करण-स्‍वरा, करने लगे तू-तड़ाक, सहवाग ने सबके सामने ऐसे कर दी बेइज्जती