समाचार · छत्तीसगढ़
अर्नब तूफान से धमतरी में लगातार बारिश:तेज हवा से होर्डिंग फटे, सड़कों के गड्ढों में पानी भरा; करवा चौथ से पहले बाजारों में सन्नाटा
बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब तूफान का असर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिख रहा है। बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही। बारिश और घने बादलों के कारण दिन में अंधेरा छा गया। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सड़कों पर चलते दिखे। सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई जगह सड़क किनारे लगे होर्डिंग फटकर झूलने लगे। करवा चौथ से पहले बाजारों में कम पहुंचे ग्राहक करवा चौथ से एक दिन पहले बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रहने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश के चलते दुकानों और सड़क किनारे लगने वाले ठेलों पर ग्राहक कम पहुंचे। दुकानदार और छोटे व्यापारी छाता लेकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बारिश से बाजार में सन्नाटा सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण छोटे व्यापारियों को कारोबार कम होने की चिंता है। त्योहार से पहले बाजारों में कई जगह सन्नाटा रहा। बारिश जारी रहने से धमतरी में जनजीवन और कारोबार पर असर पड़ा है।