Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फर्जी दस्तावेजों से जेल में बंद पति की जमानत कराई:मोगा कोर्ट की शिकायत पर दंपती सेमत 4 पर केस, फर्जी आधार-पंचायत सदस्य कार्ड बनवाए

INT News28 October 2026 at 08:45 pm

मोगा की जेल में बंद पति की जमानत के लिए फर्जी पहचान और जमानती दस्तावेज तैयार कराने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के बाद थाना सिटी मोगा पुलिस ने सेशन जज नीलम अरोड़ा की शिकायत पर जसप्रीत सिंह, उसकी पत्नी अनुजा और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच सहायक थानेदार सुरजीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिला पुलिस प्रमुख मोगा को सेशन जज नीलम अरोड़ा ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि जसप्रीत सिंह थाना सिटी साउथ में 8 मई 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस में जेल में बंद था। फर्जी पंचायत सदस्य कार्ड भी तैयार कराया जांच में आरोप है कि अनुजा ने 2 अज्ञात लोगों को खड़ा कर उनके नाम पर गांव झंडेआना गरबी के जरनैल सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाए। इसके बाद हरजिंदर सिंह के नाम से फर्जी पंचायत सदस्य कार्ड भी तैयार कराया गया। आरोप है कि इन दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट को गुमराह कर जसप्रीत सिंह की जमानत कराई गई। जिला पुलिस प्रमुख मोगा ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।