Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

11 साल की छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली:स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी; सुसाइड नोट नहीं मिला

INT News28 October 2026 at 08:41 pm

पवई थाना क्षेत्र के मेनहा गांव में बुधवार को 11 साल की छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। सरस्वती प्रजापति, पिता ब्रजेश प्रजापति, मुड़वारी के चंद्र ज्योति विद्या मंदिर में कक्षा 6 में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह करीब 9:30 बजे ऑटो लेकर काम पर निकले थे। उस समय सरस्वती ने स्कूल जाने की बात कही थी। उसकी मां पानी लेने घर से बाहर गई थी। पिता के मुताबिक, ऑटो का साधन नहीं मिलने पर सरस्वती स्कूल नहीं जा सकी और घर लौट आई। मां पानी लेकर लौटीं और गायों को बांधने की जगह पहुंचीं, तो उन्होंने सरस्वती को फंदे पर लटका देखा। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घर में कोई विवाद नहीं हुआ ब्रजेश प्रजापति ने बताया कि घर में मारपीट, डांट-फटकार या विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया। पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार ने बताया कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।