Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:किसान की मौत, साथी गंभीर घायल; धान बेचने मंडी जाते समय हादसा

INT News28 October 2026 at 08:58 pm

तरनतारन जिले में झब्बाल-अमृतसर मार्ग पर बाबा बुड्ढा साहिब मोड़ ठठ्ठा के पास कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में किसान मोहकम सिंह की मौत हो गई, जबकि सरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों धान बेचने अमृतसर जा रहे थे। यह हादसा बुधवार दोपहर हुआ। थाना सराय अमानत खां के तहत आने वाले गांव चीमा शुकरचक के निवासी मोहकम सिंह और सरमुख सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर अमृतसर की अनाज मंडी जा रहे थे। पीछे से आए कैंटर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर चला रहे मोहकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल सरमुख सिंह को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर थाना झब्बाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहकम सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।