समाचार · मध्य प्रदेश
रंगदारी के मामलों में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार:सतना में एक पर था 10 हजार का इनाम, दूसरे के पास अवैध हथियार मिले
सतना की सभापुर थाना पुलिस ने अड़ीबाजी और रंगदारी मांगने के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम था। दूसरे के पास से अवैध हथियार मिला। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। तीन महीने से फरार था इनामी आरोपी टीआई शंखधर द्विवेदी ने बताया कि बैरहना निवासी अजय पांडेय (35) के खिलाफ करीब तीन महीने पहले मारपीट और रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी के एक मामले में सजा भी काट चुका है। गांव में दबिश देकर दूसरे आरोपी को पकड़ा हिनौता निवासी पवन सिंह (30) भी करीब एक महीने पुराने अड़ीबाजी और रंगदारी के मामले में फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध हथियार मिला। इस पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।