समाचार · पंजाब
सांसद अमृतपाल सिंह बीमार दादी से कर सकेंगे बात:अमृतसर कोर्ट ने 10 मिनट वीडियो कॉल की अनुमति दी, डिब्रूगढ़ जेल में हैं बंद
INT News7 October 2026 at 10:44 am
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर की अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अपनी बीमार दादी से 10 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी है। अमृतपाल सिंह की ओर से उनके वकीलों ने अदालत में इस संबंध में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने मंगलवार शाम अपना फैसला सुनाया। अदालत के आदेश के मुताबिक, अमृतपाल सिंह आज से अगले पांच दिनों के भीतर एक बार अपनी दादी से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर सकेंगे। इस दौरान वह अधिकतम 10 मिनट तक अपनी दादी का हालचाल पूछ सकेंगे। बता दें कि, अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।