Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हिसार में 3 दिन बाद शुरू होंगी रामलीला:129 साल पुरानी रामलीला में विधायक-पूर्व विधायक दोनों बनेंगे मुख्यअतिथि, 20 को होगा पुतला दहन

INT News7 October 2026 at 10:37 am

हिसार में श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से 129वें भव्य विजय दशमी महोत्सव एवं श्री रामलीला मंचन 10 अक्टूबर (शनिवार) से 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) तक किया जाएगा। पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान (श्री रामलीला मैदान) में प्रतिदिन रात्रि 08:30 बजे से प्रभु की इच्छा तक रामलीला का मंचन होगा। 14 अक्टूबर (बुधवार) को शाम 4 बजे महाराजा अग्रसेन भवन से श्रीराम जी की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई शाम 7 बजे वापस महाराजा अग्रसेन भवन पहुंचेगी, जहां बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। 20 अक्टूबर को शाम 04:15 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। आतिशबाजी का प्रदर्शन बुलंदशहर के प्रसिद्ध आतिशबाजों द्वारा किया जाएगा। जिंदल और गुप्ता दोनों को निमंत्रण श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से मुख्य अतिथि के लिए विधायक सावित्री जिंदल और पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता दोनों को निमंत्रण दिया गया है। डॉ. कमल गुप्ता रामलीला प्रारंभ के समय आएंगे वहीं सावित्री जिंदल दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। ये रहेगा रामलीला कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल… 10 अक्टूबर (शनिवार): नारद मोह एवं पृथ्वी के पहले मानव का प्रसंग (मुख्य अतिथि: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता) 11 अक्टूबर (रविवार): रावण तपस्या एवं श्रीराम जन्म बधाई 12 अक्टूबर (सोमवार): विश्वामित्र आगमन, अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका 13 अक्टूबर (मंगलवार): धनुषयज्ञ, सीता स्वयंवर एवं परशुराम संवाद 14 अक्टूबर (बुधवार): श्रीराम बारात (सायं 4 बजे) व श्रीराम विवाह (रात्रि) 15 अक्टूबर (गुरुवार): श्रीराम वनगमन, केवट कृपा व भरत मिलाप 16 अक्टूबर (शुक्रवार): शूर्पणखा नासिका भंजन, सीता हरण व शबरी चरित्र (मुख्य अतिथि: मेयर प्रवीन पोपली) 17 अक्टूबर (शनिवार): सुग्रीव मित्रता, बाली वध एवं लंका दहन 18 अक्टूबर (रविवार): विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना एवं अंगद-रावण संवाद 19 अक्टूबर (सोमवार): कुंभकरण-मेघनाद वध, सती सुलोचना एवं अहिरावण वध प्रसंग 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा पुतला दहन (सायं 4:15 बजे) एवं रात्रि में रावण वध मंचन (मुख्य अतिथि: सावित्री जिंदल) 21 अक्टूबर (बुधवार): श्रीराम राज्याभिषेक एवं बृज की लट्ठमार व फूलमार होली