समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत:दूसरा युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; दोनों काम से लौट रहे थे
शाजापुर। बेरछा मार्ग पर आला उमरोद जोड़ के पास बुधवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मोहित सौराष्ट्रीय (24) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिवम (20) गंभीर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। गिट्टी मशीन से काम कर लौट रहे थे दोनों लाहौरी निवासी मोहित सौराष्ट्रीय पिता बालचंद और शिवम पिता अशोक सांपखेड़ा स्थित गिट्टी मशीन पर काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों बाइक से काम खत्म कर शाजापुर से अपने गांव लाहौरी लौट रहे थे। इसी दौरान आला उमरोद जोड़ के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर में बाइक चकनाचूर, युवक की मौत हादसा इतना जोरदार था कि मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम है और गांव में शोक का माहौल है।