entertainment
हाथ से खाना छूने से भी डरते हैं अजय देवगन, लेकिन जिंदा रहने के लिए निगल गए कच्ची मछली, देखें वीडियो

Ajay Devgn Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अजय देवगन का एक पुराना वीडियो अचानक बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो साल 2021 के मशहूर एडवेंचर शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' का है. इस वीडियो में अजय देवगन समंदर के बीच एक सुनसान टापू पर खड़े नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में बिल्कुल ताजी, कच्ची मछली है जिसे उन्हें बिना पकाए खाना पड़ रहा है. इस दौरान अजय देवगन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा डर (फोबिया) भी दुनिया के सामने बताया.
हाथ से खाना छूने से भी लगता है डर
View on Instagram
वायरल वीडियो में अजय देवगन शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स को बताते हैं कि उन्हें हाथ से खाना छूने से बहुत ज्यादा परेशानी होती है. अपनी इस अजीब आदत और डर का खुलासा करते हुए अजय देवगन ने कहा:
"मुझे यह दिक्कत है कि जब मैं खाना खाता हूं, तो मैं खाने को हाथ से छू नहीं पाता. मैं हमेशा छुरी और कांटे से ही खाना खाता हूं, क्योंकि मुझे ऐसा डर सताता रहता है कि पूरे दिन मेरे हाथों से खाने की महक आती रहेगी. इसलिए हाथ से खाना खाना मेरे लिए बहुत मुश्किल काम है."
जब बेयर ग्रिल्स ने याद दिलाया सर्वाइवल का नियम
टापू पर कोई चम्मच या प्लेट नहीं थी, इसलिए बेयर ग्रिल्स ने अजय को समंदर से पकड़ी हुई एक कच्ची मछली थमा दी और सर्वाइवल का कड़ा नियम याद दिलाते हुए कहा:
"जिंदगी नई चीजें आजमाने और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का नाम है, और सर्वाइवल का सीधा मतलब ही मुश्किल काम करना है. अगर जिंदा रहना है, तो जो मिला है उसे खाना ही पड़ेगा."
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंगलवार को सिर्फ 'दृश्यम 3' का चला सिक्का, 'द वन' हुई पस्त, 2 महीने बाद भी डटी 'हनुमान अंश'
कैमरे की तरफ देखकर काजोल से क्या बोले अजय?
कच्ची मछली हाथ में पकड़ते ही अजय देवगन का चेहरा देखने लायक था. उन्होंने कैमरे की तरफ सीधे देखा और एक बाइट लेने से पहले अपनी पत्नी काजोल को याद करते हुए कहा:
"यह बहुत मुश्किल काम है. मैंने हाथ में कच्ची मछली पकड़ी हुई है जो मुझे खानी है. देखो काजोल, मैं खा रहा हूं. जैसा तुमने कहा था, मैं यहां जिंदा रहने के लिए यह सब खा रहा हूं."