Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खंडवा में कांग्रेस नगर निगम का करेगी घेराव:नेता प्रतिपक्ष बोले- 25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी शहर बदहाल

INT News7 October 2026 at 10:34 am

खंडवा में मूलभूत सुविधाओं और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस बुधवार को नगर निगम का घेराव करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी, नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर और कांग्रेस पार्षद आंदोलन में शामिल होंगे। कांग्रेस ने इसके लिए नारा दिया है- “25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल।” कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम की सत्ता लंबे समय से भाजपा के पास है, लेकिन शहर के कई इलाकों में लोग पानी, सड़क, सीवरेज और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। गांधी भवन से नगर निगम तक निकलेगा मार्च शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.15 बजे गांधी भवन से कांग्रेसजन नगर निगम की ओर जाएंगे। यहां नगर निगम का घेराव किया जाएगा। आंदोलन में पेयजल व्यवस्था, खराब सड़कों, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं उठाई जाएंगी। कांग्रेस ने आम लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रख सकेंगे। नेता प्रतिपक्ष बोले- इतने साल बाद भी समस्याएं क्यों नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने कहा कि शहर में लंबे समय से भाजपा का महापौर है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है। सड़कें खराब हैं और सीवरेज से जुड़ी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को इन समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। यह भी बताना चाहिए कि इतने वर्षों के कार्यकाल के बाद शहर की बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह ठीक क्यों नहीं हो पाईं। कांग्रेस बोली- जनता की समस्याएं उठाने का आंदोलन कांग्रेस ने कहा कि घेराव का उद्देश्य शहर की समस्याओं को नगर निगम तक पहुंचाना है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं से तय समय पर गांधी भवन पहुंचने की अपील की है। इसके बाद सभी नगर निगम की ओर रवाना होंगे।