समाचार · पंजाब
फाजिल्का में तस्कर को दौड़ाकर पकड़ा, 340 ग्राम हेरोइन बरामद:23 वर्षीय युवक पर पहले से दर्ज है केस, पुलिस ने 3 दिन के रिमांड पर लिया
फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने बाधा टी-पॉइंट के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 340 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इसके सप्लायर के बारे मे जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, नशा तस्करों और अपराधियों की तलाश में नाकाबंदी की गई थी। टी पाइंट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान यहां रुकी बस से उतरा युवक पुलिस देखकर भागने लगा। इसपर पुलिस को शक और पीछा कर युवक को पकड़ा गया। पुलिस तलाशी में उसके पास से 340 ग्राम हेरोइन बरामद किया है पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र राज सिंह, निवासी गांव आतूवाला, थाना लक्खो के बहराम के रूप में हुई है। करीब 23 वर्षीय यह युवक 12वीं पास है। सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के खिलाफ पहले से दर्ज है मामला डीएसपी बीएस रंधावा ने बताया कि पुलिस की ओर से बाधा टी-पॉइंट पर 24 घंटे नाकाबंदी की जा रही है। शक के आधार युवक को पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से नशा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ फाजिल्का के सिटी थाना में पहले भी मामला दर्ज है। सदर थाना फाजिल्का में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह 340 ग्राम हेरोइन की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं या फिर आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।