Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

दिल्ली की रैली में कोडरमा से जाएंगे सैकड़ों कांग्रेसी, तैयारियां तेज

INT News26 October 2026 at 02:54 pm

कोडरमा. जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को कोडरमा में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने की. बैठक सोमवार को गीतांजलि बैंक्विट हॉल, कोडरमा में हुई. बैठक में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में कोडरमा जिले से सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने का निर्णय लिया गया. रैली में जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारी करने पर चर्चा हुई.

एआइसीसी पर्यवेक्षक का स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सह एआइसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा के कोडरमा आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, माला और बुके देकर स्वागत किया. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय जरूरी है. उन्होंने दिल्ली की रैली में जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संगठनात्मक इकाइयों से मिलकर तैयारी करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: पलामू में दो प्रसूताओं की मौत के बाद एक्शन, जीवन ज्योति नर्सिंग होम का लाइसेंस सस्पेंड

प्रखंड और मंडल स्तर पर तैयारी करने का निर्देश

प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी विजय यादव ने कहा कि रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड और मंडल स्तर पर समन्वय बनाकर तैयारी की जानी चाहिए. उन्होंने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया. जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिले से सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक नवंबर को दिल्ली पहुंचकर रामलीला मैदान की रैली में शामिल होंगे. जिला कांग्रेस कमेटी सभी प्रखंडों और संगठन की विभिन्न इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर जिले की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगी.

ये भी पढ़ें: ‘पहले बसाओ, फिर उजाड़ो’, रामगढ़ में CCL के खिलाफ भड़के ग्रामीण; प्रबंधन को दी चेतावनी

पंचायत स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने पंचायत स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की जरूरत बतायी. बैठक को लोकसभा सह प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, बेबी सिन्हा, सुभाष सिंह यादव, मालती चंद्रा, चंद्रभूषण साव, असरफ अली, दशरथ पासवान, अनिल दास, फैयाज केसर, चांद आलम, उमेश साव, डॉ. कैलाश रजक एवं धीरज कुमार ने भी संबोधित किया.

बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी

बैठक में विजय सिंह, संजय सेठ, राजू सिंह, रामेश्वर यादव, अजय कृष्णा, अजहर आलम, पवन कुमार सिंह, सरवन कुमार सिंह, गणेश स्वर्णकार, संतोष यादव, राजकुमार यादव, मुस्ताक आलम, अर्जुन साव, लालदेव प्रसाद यादव, मोहम्मद मंसूर आलम, धर्मेंद्र राम, राजनीतिक पासवान, भीमराम, विजय कुमार सिन्हा, रफीक मियां, सलाउद्दीन, मिस्बाह उदीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़-बोकारो मार्ग से अचानक गायब हुए हाइवा-ट्रक, CISF की कार्रवाई से हड़कंप