Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

SDM कार्यालय के बाहर किसान से चप्पलों से मारपीट:धार में 3 महिलाओं समेत 4 पर केस, जमीन और रास्ते को लेकर था विवाद

INT News26 October 2026 at 02:50 pm

धार जिले के सरदारपुर में SDM कार्यालय परिसर में किसान के साथ चप्पलों से मारपीट का मामला सामने आया है। किसान बोन्दरलाल सिर्वी की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसान ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचने पर कोर्ट के बाहर उन्हें घेरकर पीटा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया था। जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद बोन्दरलाल पिता नाथाजी सिर्वी के मुताबिक, जमीन और रास्ते को लेकर सरदारपुर SDM कोर्ट में चल रहा था। 12 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने तहसीलदार सरदारपुर के आदेश को रद्द करते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। किसान ने शिकायत में बताया कि 22 अक्टूबर को वह जमीन विवाद की शिकायत लेकर SDM कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यालय परिसर में कोर्ट के बाहर महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और चप्पलों से मारपीट की। उन्होंने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। इन चार लोगों पर केस दर्ज पुलिस ने बोन्दरलाल की शिकायत पर रामी बाई पति कैलाश सिर्वी, केशर बाई पति प्रकाश सिर्वी, रत्ति बाई पति जगदीश सोलंकी और कमल पिता पुनमचंद चोयल, निवासी ग्राम कंजरोटा, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296(a), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आरोपियों का पक्ष सामने नहीं आया है।