Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 2.5 करोड़ की दो आवासीय संपत्तियों को किया जब्त

INT News31 October 2026 at 12:54 pm

अनंतनाग, 31 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में नशीले पदार्थों की तस्करी और इससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों की लगभग 2.5 करोड़ रुपए मूल्य की दो आवासीय संपत्तियां जब्त की हैं।