समाचार · हरियाणा
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट के बाद हंगामा:पेरेंट्स की भीड़ के बाद गेट बंद; ह्यूमन राइट्स कमीशन की टीम पहुंची
पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में KG की छात्रा पर हुए जानलेवा हमले के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। घटना से आक्रोशित अभिभावकों की भारी भीड़ स्कूल के बाहर जमा हो गई और हंगामा करने लगी। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और खासकर प्रधानाचार्या (प्रिंसिपल) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है। स्थिति को बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने मुख्य द्वार बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची पुलिस अभिभावकों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर, हरियाणा मानव अधिकार आयोग (Human Rights Commission) की टीम भी जांच के लिए स्कूल पहुँच गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। चूँकि आरोपी छात्र नाबालिग (माइनर) है, इसलिए पुलिस ने डॉक्टरों और मनोवैज्ञानिकों (साइकोलॉजिस्ट) से राय मांगी है। इस मामले से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…