समाचार · मध्य प्रदेश
छतरपुर में 22 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत:परिजनों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका, मौत की वजह साफ नहीं; पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
छतरपुर में शनिवार को 22 वर्षीय मान्या गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे कुछ देर पहले उन्होंने अपने 8 माह के बेटे को ससुर की गोद में दिया था। मान्या के पति का नाम शिवम गुप्ता है। घटना चंद्रनगर चौकी क्षेत्र की है। परिजनों ने बताया कि मान्या का 8 माह का बेटा सुन नहीं सकता। उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से मान्या परेशान रहती थीं। मानसिक तनाव में थी। परिजन अरुण खेरा ने बताया कि बच्चे की स्थिति को लेकर मान्या दुखी रहती थीं। परिवार ने साइलेंट अटैक की आशंका जताई। स्थानीय डॉक्टरों ने भी शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका बताई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण पता चलेगा।