समाचार · झारखंड
JTET परीक्षा कल: केंद्रों पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

सिमरिया(चतरा). रविवार को जेटेट परीक्षा होनी है. इसके लिए सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों में राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमरिया इंटर कॉलेज सिमरिया और सीएम एक्सीलेंस स्कूल बानासाड़ी शामिल हैं. इन परीक्षा केंद्रों में रविवार को जेटेट की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा में कुल 2587 विद्यार्थी शामिल होंगे.
पहली और दूसरी पाली में इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
जेटेट परीक्षा की पहली पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए 1498 और दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5 के लिए 1098 विद्यार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित की गई है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में 2 नवंबर से भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा, जानें पूरा शेड्यूल
तीनों परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या
राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय में कुल 1152 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. इसमें प्रथम पाली में 667 और दूसरी पाली में 485 विद्यार्थी शामिल होंगे. सिमरिया इंटर कॉलेज में कुल 822 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. यहां प्रथम पाली में 476 और दूसरी पाली में 346 विद्यार्थी शामिल होंगे. वहीं, सीएम एक्सीलेंस स्कूल बानासाड़ी में कुल 613 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे. इसमें प्रथम पाली में 355 और दूसरी पाली में 258 विद्यार्थी शामिल होंगे.
सीसीटीवी कैमरे और लाइट से लैस हुए परीक्षा केंद्र
परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी कमरों में लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. साथ ही विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया गया है. सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में हाथियों का आतंक! धान की फसलें रौंदी, रातभर पहरेदारी को मजबूर ग्रामीण
बिहार, बंगाल और यूपी से भी पहुंचे अभ्यर्थी
शनिवार को झारखंड के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी भी सिमरिया पहुंचे. अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का मुआयना कर रहे थे.
अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षण
वहीं, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, डीएसई और एसी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही परीक्षा को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये. अधिकारियों ने शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: चतरा के किसानों पर दोहरी मार! मौसम के बाद अब जंगली जानवर कर रहे फसलें बर्बाद