समाचार · झारखंड
छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ओम प्रकाश कुमार का निधन, शोक की लहर
INT News31 October 2026 at 02:45 pm

छतरपुर (पलामू): छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के डाक बंगला रोड निवासी ओम प्रकाश कुमार उर्फ पप्पू (43 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.
ये भी पढ़ें: पलामू में 72 घंटे की बारिश से धान की फसल बर्बाद, खेतों में गिरकर पानी में डूबी
ओम प्रकाश कुमार छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे. उनके असामयिक निधन से अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. अस्पताल परिवार ने उन्हें अपना सहयोगी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया.