समाचार · पंजाब
पंजाब में 17 मार्केट कमेटियों को मिले चेयरमैन:सीएम ने सभी को दी बधाई, 2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस
INT News15 July 2026 at 02:58 pm
पंजाब सरकार ने राज्य की 17 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैनों की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार, अलग-अलग हलकों के सक्रिय नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपकर नवाजा गया है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नियुक्ति की।इस नियुक्ति के तहत सुखदीप उपरा को मार्केट कमेटी फिल्लौर, राजिंदर कंबोज डब्बू को अबोहर और जसविंदर सिंह संघेरा को बरनाला मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।