Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

धार में शिव मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निर्माण रोकने और अतिक्रमण हटाने की मांग

INT News15 July 2026 at 03:52 pm

धार जिले के नौगांव स्थित परदेशी मोहल्ला वार्ड क्रमांक-3 के रहवासियों ने मंगलवार को जिला पंचायत पहुंचकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिव मंदिर की शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण, मंदिर परिसर में निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं के साथ विवाद किए जाने के आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शिव मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप रहवासियों का आरोप है कि परदेशी मोहल्ले में स्थित वर्षों पुराने शिव मंदिर की शासकीय भूमि पर एक परिवार द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर निजी मकान का निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर का निजी उपयोग किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही है। श्रद्धालुओं को रोकने और विवाद करने का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जाता है और उनके साथ विवाद किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और मंदिर का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है। पेड़ काटने और बोरिंग पर कब्जे का भी आरोप रहवासियों ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में लगे पुराने पेड़ों को काट दिया गया है। साथ ही शासकीय सड़क किनारे स्थित पुराने बोरिंग पर भी कथित रूप से कब्जा कर लिया गया है। उनका कहना है कि मंदिर के मुख्य द्वार पर निजी ताला लगा दिया गया है, जबकि पहले ऐसा कभी नहीं था। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर पहले चारों ओर से पत्थर की बाउंड्रीवाल से सुरक्षित था। शासकीय भूमि पर लगातार अतिक्रमण का दावा आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित महिला द्वारा मंदिर के पास स्थित अन्य शासकीय भूमि पर भी लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। रहवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया जाए, शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग रहवासियों ने कलेक्टर राजीव रंजन मीना के नाम तहसीलदार दिनेश कुमार उईके को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।