Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

चीचली जनपद में अध्यक्ष-सीईओ विवाद:दलित महिला जनपद अध्यक्ष ने दिया धरना; सीईओ पर भेदभाव और अधिकार हनन का आरोप

INT News15 July 2026 at 03:50 pm

नरसिंहपुर जिले की चीचली जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष और सीईओ के बीच विवाद गहरा गया है। बुधवार को जनपद अध्यक्ष राधा अहिरवार जनपद कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। उन्होंने सीईओ अभिषेक गुप्ता पर दलित होने के कारण भेदभाव और छुआछूत के आरोप लगाए। उन्होंने सीईओ के तत्काल तबादले की मांग की है। अधिकारों के हनन का लगाया आरोप राधा अहिरवार का आरोप है कि सीईओ उनके संवैधानिक और प्रशासनिक अधिकारों का लगातार हनन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनपद पंचायत की बैठकों, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती। यदि कोई कर्मचारी जानकारी देता है तो उसे बाद में फटकार लगाई जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीईओ उनके लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठकर कार्यालय का संचालन करते हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है। कई शिकायतों के बाद शुरू किया धरना वहीं, अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उन्होंने जनपद कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उनकी मांग है कि सीईओ का तत्काल तबादला किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। सीईओ का पक्ष नहीं मिल सका धरने के बाद से सीईओ अभिषेक गुप्ता कार्यालय में दिखाई नहीं दिए। उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।