Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में हेरोइन सप्लायर अरेस्ट:नशा तस्कर पहले ही पकड़ा जा चुका, पूछताछ में हुआ खुलासा, एंटी नारकोटिक्स टीम ने की कार्रवाई

INT News15 July 2026 at 03:56 pm

पलवल की एंटी नारकोटिक्स टीम ने स्मैक तस्करी के मुख्य आरोपी मोहब्बत को गिरफ्तार किया है। टीम ने इससे पहले नंगला अहसानपुर निवासी अलीम को 8.54 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था, जिससे पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हनीश खान ने बताया कि 25 मई को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंगला अहसानपुर गांव का अलीम स्मैक बेचता है। टीम ने दबिश देकर अलीम को 8.54 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। मुंडकटी थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई थी। नशा तस्करी बर्दाश्त नहीं : एसपी पुलिस पूछताछ के दौरान अलीम ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक गांव के ही निवासी मोहब्बत से खरीदकर लाया था। इस जानकारी के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई की। तत्परता दिखाते हुए, टीम ने 14 जुलाई को मुख्य सप्लायर मोहब्बत को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को मोहब्बत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।