Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे पर चुहलबाजी करते नजर आए भाजपा के मंत्री, कैमरे पर क्या-क्या हुआ?

INT News29 October 2026 at 08:14 am

उत्तराखंड में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने गैरसैंण में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे सत्र के अंतिम दिन इस्तीफा दे देंगे। उनके इस्तीफे पर भाजपा सरकार में मंत्रियों ने चुटकी भी ली। गणेश जोशी ने कहा कि ऐसा कह दो कि दबाव में इस्तीफा वापस ले रहा हूं तो सौरभ बहुगुणा यह कह गए कि देने दो इस्तीफा। उमेश कुमार ने एक बार फिर साफ किया कि वे विपक्ष द्वारा मुद्दों को न उठाए जाने के विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं। यह भी दावा किया कि वे न भाजपा में जाएंगे और न कांग्रेस में।दूसरी ओर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि त्यागपत्र का नियमानुसार परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इधर, चुनावों से कुछ माह पहले उमेश कुमार के इस्तीफे को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। विधायक के इस्तीफे को बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।चुहलबाजी करते नजर आए मंत्रीबुधवार सुबह विधानसभा परिसर में फोटो शूट के दौरान मंत्री गणेश जोशी, भरत चौधरी और सौरभ बहुगुणा इस्तीफे को लेकर विधायक उमेश कुमार से चुहलबाजी करते नजर आए। मंत्री गणेश जोशी ने विधायक उमेश कुमार से कहा कि वह अभी मीडिया में बयान जारी करें कि मंत्री और विधायकों के दबाव में अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। हालांकि भरत चौधरी ने बीच में कहा कि सबकी ऐसी सहमति नहीं है तो सौरभ बहुगुणा यह कहते नजर आए कि देने दो इस्तीफा।सदस्यता पर लटकी है तलवारउमेश कुमार की सदस्यता पर पहले से तलवार लटकी है। दल-बदल कानून के तहत उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास कई याचिकाएं लंबित हैं। इस मामले में कई नोटिस भी हो चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि विधायक के इस्तीफे के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है।हालांकि, विधायक ने साफ किया है कि जन मुद्दों पर विपक्ष का साथ न मिलने की वजह से उन्होंने विधायकी से त्यागपत्र देने का फैसला किया है। उन्होंने साफ किया कि वह भाजपा, कांग्रेस जॉइन नहीं करेंगे।