Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कुरुक्षेत्र से लापता ग्राम सचिव की तलाश में जुटी GRP:खंगाल रही CCTV फुटेज, साइबर सेल के साथ जांच; मोबाइल होटल-कार स्टेशन पर छोड़े

INT News29 October 2026 at 09:49 am

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में तैनात ग्राम सचिव राहुल का 20वें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। GRP अब उसकी तलाश के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि लापता होने से पहले राहुल की आखिरी बार किससे बात हुई थी। जिन लोगों से उसकी बातचीत हुई थी, उनसे संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही GRP थानेसर, कैथल और अंबाला रेलवे स्टेशन की CCTV फुटेज खंगाल रही है। तलाश में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद भी ली जा रही है। कैथल की ट्रेन में चढ़ा राहुल राहुल 10 अक्टूबर की रात कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से कैथल की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ा था। स्टेशन की CCTV फुटेज में वह रात करीब 9:35 बजे ट्रेन में बैठता दिखाई दिया। इसके बाद वह कहां गया, इसका पता नहीं चला है। उसकी कार रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास सड़क पर मिली थी, जबकि मोबाइल शाहाबाद के एक होटल में मिला था। इन परिस्थितियों के बीच पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि फुटेज ज्यादा साफ नहीं है। होटल में मोबाइल छोड़कर गया कैथल जिले के तितरम गांव निवासी बलवान सिंह ने GRP को शिकायत दी थी कि उनका बेटा राहुल (30) शाहाबाद में ग्राम सचिव है। राहुल 7 अक्टूबर को शाहाबाद के होटल में ठहरा था। उसके बाद उनको 11 अक्टूबर को होटल से पता चला कि राहुल वहां रुका था। राहुल इस होटल में तीन दिन तक रुका रहा। इसके बाद वह अपना मोबाइल होटल में छोड़कर कार से चला गया और वापस नहीं आया। 12 अक्टूबर को वे होटल से राहुल का मोबाइल लेकर घर आ गए। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। राहुल की कार कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन की पार्किंग के पास सड़क पर खड़ी मिली। तीन रेलवे स्टेशनों की फुटेज खंगाल रही पुलिस जांच अधिकारी ASI गुरदेव सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन की फुटेज में राहुल के ट्रेन में चढ़ने की जानकारी मिलने के बाद GRP अब दूसरे स्टेशनों की CCTV फुटेज देख रही है। थानेसर, कैथल और अंबाला रेलवे स्टेशन की फुटेज खंगाल रहे हैं। फुटेज से पता लगाने की कोशिश है कि राहुल ट्रेन से कहां उतरा था या इन स्टेशनों पर कहीं दिखाई दिया था या नहीं। पुलिस साइबर सेल की मदद से उसकी आखिरी बातचीत की जानकारी भी जुटा रही है। GRP और RPF मिलकर उसकी तलाश में जुटी हैं। परिवार अपने स्तर पर भी तलाश कर रहा राहुल के लापता होने के बाद से परिवार उसकी तलाश में जुटा है। 19 दिन बीतने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस की जांच से राहुल के बारे में कोई सुराग मिलेगा। GRP ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर किया है।