Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

F1 Mexico GP 2026: भारत में कब और कहां देखें रेस? जानें प्रैक्टिस से फाइनल तक का पूरा शेड्यूल

INT News29 October 2026 at 09:46 am

F1 Mexico GP 2026 Full Schedule: फॉर्मूला वन 2026 सीजन का रोमांच जारी है. अब फैंस की नजरें मैक्सिको सिटी ग्रां प्री पर टिकी हैं. 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस रेस वीकेंड में दुनिया के शीर्ष ड्राइवर ट्रैक पर अपनी रफ्तार दिखाएंगे. यह रेस मैक्सिको में होगा.

भारतीय दर्शकों को मुकाबले देखने के लिए देर रात तक जागना होगा. ऐसे में अगर आप भी कोई सेशन मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जानें प्रैक्टिस से लेकर मुख्य रेस तक का पूरा शेड्यूल और भारत में लाइव देखने का तरीका.

F1 Mexico GP 2026: भारत में पूरा शेड्यूल

मैक्सिको सिटी ग्रां प्री के सभी सेशन भारतीय समयानुसार (IST) होंगे.

क्वालीफाइंग में ड्राइवरों के प्रदर्शन से मुख्य रेस की शुरुआती ग्रिड तय होगी. वहीं, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि के समय का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि रेस देखने से चूक न जाएं.

ये भी पढ़ें: Photos: WPL 2027 मिनी ऑक्शन की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी, जानें किसे मिली कितनी रकम

71 लैप में होगी ड्राइवरों की परीक्षा

मेक्सिको सिटी का ऑटोड्रोमो हर्मनोस रोड्रिग्ज सर्किट 4.304 किलोमीटर लंबा है. यहां मुख्य रेस में ड्राइवरों को 71 लैप पूरे करने होंगे. समुद्र तल से 2,200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस ट्रैक की पतली हवा कारों के एयरोडायनामिक्स और कूलिंग सिस्टम के लिए चुनौती बनती है. फोरो सोल स्टेडियम सेक्शन भी इस सर्किट को खास बनाता है.

भारत में कहां देखें लाइव?

भारतीय फैंस FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध पास के जरिए F1 Mexico GP 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. प्रैक्टिस, क्वालीफाइंग और मुख्य रेस की उपलब्धता और पास से जुड़ी जानकारी के लिए FanCode पर आधिकारिक लिस्टिंग देखें. मुख्य रेस सोमवार, 2 नवंबर को सुबह 1:30 बजे शुरू होगी. इसलिए भारतीय दर्शक तारीख और समय जरूर नोट कर लें.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20I: फ्री में कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स