समाचार · हरियाणा
जींद सड़क में यूपी के पशु व्यापारी की मौत:दो बाइक टकराई- पिता की पहले हो चुकी मौत; ढाकल के पास हादसा
जींद में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में यूपी के पशु व्यपारी की मौत हो गई। बाइक पर किसी काम से जाते समय ढाकल के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। घायल को आसपास के लोगों की मदद से नरवाना अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद नरवाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता की करीब 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अब मां और छोटा भाई हैं। गांव में चल रहे पशु डेयरी यूपी के कैरान ईस्लाम ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह अपने मौसेरे भाई मोहम्मद अकबर के साथ पशु खरीदने- बेचने का काम करता है। पिछले करीब 4 साल से दोनों ढाकल गांव में किराए के मकान में पशु डेयरी चलाते हैं। 27 अक्टूबर की रात अकबर बाइक पर किसी काम से अकेला निकला था। सिरसा नहर ब्रॉच के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। सूचना के बाद पहुंचा भाई सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे नरवाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दया। अकबर करीब 20 साल के थे। बीमारी के कारण पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। मां और छोटे भाई के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।