Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चोरी के शक में युवक की लाठी-डंडे से पिटाई:बिलासपुर में डोसा दुकान में तोड़फोड़ का भी आरोप, व्यापारी और सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा

INT News29 October 2026 at 09:44 am

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डोसा दुकान में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश के आरोप में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स युवक को डंडे और लात-घूंसों से मारता नजर आ रहा है, जबकि अन्य लोग आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोप है कि राजीव प्लाजा स्थित डोसा दुकान में पीड़ित विक्की मानिकपुरी ने तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश की थी। इसके बाद व्यापारी और सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। देखिए तस्वीरें… बेरहमी से पिटाई कर पुलिस को सौंपा सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि व्यापारी और सुरक्षाकर्मियों ने विक्की मानिकपुरी को पकड़ा था। उस पर दुकान में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए शाहन चंद्रा ने लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटता नजर आ रहा है, जबकि अन्य लोग आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सीएसपी बोले- मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को वायरल हुए वीडियो के आधार पर मारपीट की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

…………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, VIDEO: महामाया मंदिर परिसर में बवाल, चोरी के पुराने विवाद पर भिड़े भाजपाई; दोनों पक्षों पर FIR बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…