Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

धार जिले में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी:4 दिसंबर को मतदान, 12 से 19 नवंबर तक जमा होंगे नामांकन पत्र

INT News10 November 2026 at 07:35 pm

प्रदेश में पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही धार जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 12 नवंबर से अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 20 नवंबर को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 23 नवंबर तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायतों के उप निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।