समाचार · मध्य प्रदेश
सीधी में बलकर ने चार वाहनों को मारी टक्कर:अपाचे-स्प्लेंडर, ऑटो और ठेले को पहुंचा नुकसान; भाग रहे चालक का वाहन पुलिस ने पकड़ा
सीधी के मडरिया बाईपास पर रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बलकर ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों और एक ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में पास खड़ा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने भाग रहे चालक के बलकर को पकड़कर जब्त कर लिया है। तीन वाहन और ठेला क्षतिग्रस्त हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। बलकर की टक्कर से अपाचे, स्प्लेंडर, ऑटो और ठेले को नुकसान पहुंचा। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी पहचान और पता नहीं चल पाया है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने बलकर को रास्ते में पकड़कर जब्त कर लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया गया। स्थानीय निवासी रामचरण सोनी ने बताया कि दीपावली की रात करीब 8 बजे के बाद हादसा हुआ। उनके मुताबिक, बलकर की रफ्तार तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने बलकर जब्त कर लिया है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।