समाचार · पंजाब
झोटा हत्याकांड, दोनों बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि:अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़; पिता ने भूख हड़ताल तोड़ी
शा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का रविवार (8 नवंबर) को मानसा में कत्ल के 26 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके दोनों बेटों, अंगदवीर और हरफतेह ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान दोनों बेटों ने पिता झोटा के अमर रहने के नारे लगाए। वहीं, पत्नी मनप्रीत कौर पूरा समय वाहेगुरू का जाप करती रहीं। दिवाली के बावजूद भारी संख्या में लोग परविंदर झोटा को अंतिम विदाई देने पहुंचे। झोटा के पिता ने भी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने मानसा के SSP वैभव चौधरी को हटाने की मांग को लेकर अन्न त्याग दिया था। वहीं, इंसाफ कमेटी ने साफ किया कि भले ही धरना खत्म हो गया हो, लेकिन वह परिवार के साथ रहेगी। झोटा के अंतिम विदाई से जुड़े PHOTOS… झोटा की अंतिम विदाई से जुड़ी 5 अहम बातें… --------------- ये भी पढ़ें… दिवाली के दिन झोटा का अंतिम संस्कार:उनके ही खेत में पिता-बेटों ने मुखाग्नि दी; 26 दिन पहले गोली मारकर कत्ल हुआ था मानसा में कत्ल किए एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का रविवार को दिवाली के दिन (8 नवंबर) 26 दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। पिता भीम सिंह और दोनों बेटों अंगदवीर व हरफतेह ने उन्हें मुखाग्नि दी। (पढ़ें पूरी खबर)