Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

7 गांव की जमीन पर बनेगा जींद का रिंग रोड:8 नेशनल हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, NHAI ने तैयार की DPR; जमीन अधिग्रहण शुरू

INT News9 November 2026 at 05:30 am

जींद शहर अब पूरी तरह रिंग रोड के घेरे में आने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नरवाना रोड बाईपास से रोहतक रोड बाईपास तक 4 लेन पश्चिमी बाहरी रिंग रोड को मंजूरी दे दी है। यह सड़क 7 गांवों से होकर गुजरेगी और इसके लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी। शहर में रोहतक रोड से नरवाना रोड तक रिंग रोड का निर्माण पहले ही हो चुका है। नया हिस्सा बनने से बरवाला, हांसी और भिवानी रोड भी रिंग रोड से जुड़ जाएंगे। इससे प्रमुख मार्गों पर आने-जाने वाले वाहन ड्राइवरों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 3 साल पहले सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री ने जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार की 50% हिस्सेदारी की राशि देने को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। NHAI इसकी DPR तैयार कर चुकी है और निर्माण भी उसी की ओर से कराया जाएगा। इन 7 गांवों से होकर गुजरेगा नया रिंग रोड नरवाना रोड बाईपास से रोहतक रोड बाईपास तक प्रस्तावित पश्चिमी बाहरी रिंग रोड के लिए 7 गांवों में जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इनमें जुलानी, दरियावाला, संगतपुरा, ईंटल कलां, जलालपुर कलां, ईक्कस और रामराय खेड़ा शामिल हैं। रिंग रोड का मैप तैयार है। जमीन अधिग्रहण के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रोहतक से नरवाना रोड तक पहले से तैयार जींद में पहले चरण में रोहतक रोड से नरवाना रोड तक रिंग रोड बनाया जा चुका है। इससे रोहतक, गोहाना, सफीदों, चंडीगढ़-करनाल और नरवाना रोड जुड़े हुए हैं। नया हिस्सा बनने के बाद बरवाला, हांसी और भिवानी रोड भी रिंग रोड से कवर हो जाएंगे। इसके बाद वाहन ड्राइवर शहर में प्रवेश किए बिना प्रमुख मार्गों के बीच आवागमन कर सकेंगे। 3 साल पहले नितिन गडकरी ने की थी घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 3 साल पहले सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में इस रिंग रोड की घोषणा की थी। इसके बाद स्थानीय विधायक एवं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा लगातार विभिन्न मंचों पर इसकी मांग उठाते रहे। अब मुख्यमंत्री ने जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार की 50% हिस्सेदारी की राशि देने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। NHAI पहले ही परियोजना की DPR तैयार कर चुकी है। इसका निर्माण भी NHAI ही करेगी। शहर को जाम से मिलेगी राहत डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि रिंग रोड बनने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। हिसार, बरवाला और भिवानी की ओर आने-जाने वाले वाहन ड्राइवरों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जींद के लिए काफी अहम है। निर्माण पूरा होने के बाद शहर से जुड़े सभी 8 नेशनल हाईवे की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। जमीन अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।