समाचार · पंजाब
चन्नी की लीडरशिप में कांग्रेस की 'जवानी संभाल' साइकिल यात्रा:चमकौर साहिब से होगी शुरू, मालवा के 27 हलके होंगे कवर; जिला प्रधानों को भेजा न्यौता
पंजाब की सियासत में 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' को लेकर हलचल तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में 8 दिवसीय यात्रा 12 नवंबर से शुरू होने जा रही है। चमकौर साहिब से शुरू होकर यह यात्रा राज्य के मालवा के 27 विधानसभा हलकों से गुजरते हुए खन्ना में 19 नवंबर को समाप्त होगी। चन्नी ने जिला प्रधानों, विधायकों, पूर्व विधायकों और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यात्रा न्यौता भेज दिया है। पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के बीच चन्नी यात्रा निकालकर हाईकमान के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं, ताकि पार्टी पर सीएम फेस डिक्लियर करने का दबाव बनाया जा सके। करीब 625 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में रोजाना औसतन 78 से 80 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया जाएगा। चन्नी ने साइकिल यात्रा का ऐलान काफी पहले कर दिया था और तब यह सिर्फ उनका कार्यक्रम था, लेकिन अब पार्टी इसमें पूरी तरह से जुट गई है। यात्रा के जरिए कांग्रेस नशा, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरेगी। चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा के अन्य सियासी मायने जानिए...