Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

डबवाली में युवक ने दी सरपंच प्रतिनिधि को धमकी:एसपी से परिवार की सुरक्षा की मांग; युवक ने आरोप नकारे

INT News24 November 2026 at 08:28 pm

सिरसा जिले के डबवाली खंड के मांगेआना गांव में सरपंच प्रतिनिधि दयानंद शर्मा ने युवक प्रीतपाल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा मांगी है। प्रीतपाल ने आरोपों को निराधार बताया है। दयानंद शर्मा के मुताबिक, प्रीतपाल करीब चार साल से उनके और उनके परिवार के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। आरोप है कि 22 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे प्रीतपाल साइकिल लेकर उनके घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी को सौंपे सीसीटीवी फुटेज दयानंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, प्रीतपाल ने कहा कि वह गली से गुजर रहा था और वहां कुछ लोग बैठे थे। उसके मुताबिक, सरपंच प्रतिनिधि ने उसे देखकर भला-बुरा कहना शुरू किया। उसने धमकी देने से इनकार किया और सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग की।