Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में गुरु पर्व पर पेट्रोल-डीजल का लंगर:पंप पर उमड़ी भारी भीड़, 60 हजार रुपए का फ्री तेल बांटा

INT News24 November 2026 at 08:49 pm

लुधियाना में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर लुधियाना में सेवा की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शहर के ताजपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का फ्री लंगर लगाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को बिना किसी शुल्क के पेट्रोल-डीजल दिया गया और लोगों ने अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवाईं। फ्री तेल की खबर फैलते ही पंप पर वाहनों की लंबी कतारें और भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दसवंध की कमाई से की सेवा,1 घंटे का लंगर 2 घंटे चला यह अनोखी सेवा शहर के रहने वाले पंकज कुमार की ओर से की गई। पहले यह सेवा 1 घंटे के लिए तय की गई थी लेकिन लोगों के भारी उत्साह और भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ाकर डेढ़ से दो घंटे तक चलाया गया। पंकज कुमार ने बताया कि वे हर साल अपनी कमाई के दसवंध से करीब 50 से 60 हजार रुपए की सेवा करते हैं। पैसे बचे तो दोबारा शुरू करवा दी सेवा डेढ़ घंटे तक लगातार फ्री पेट्रोल-डीजल बांटने के बाद एक बार सेवा समाप्त कर दी गई थी लेकिन हिसाब करने पर पता चला कि 60 हजार रुपए के तय बजट में से कुछ पैसे अभी बचे हुए हैं। इसके बाद पंकज कुमार ने तुरंत दोबारा सेवा शुरू करवा दी और बची हुई राशि का भी लोगों को फ्री पेट्रोल डलवाया। यह सब बाबा जी के 20 रुपए के सच्चे सौदे की देन सेवादार पंकज कुमार ने कहा कि यह सब श्री गुरु नानक देव जी के उस 20 रुपए के सच्चे सौदे की देन है जो आज भी चल रहा है और कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी आपस में प्यार और मिलजुल कर रहें गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब जाकर मत्था टेकें और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। पंप मालिक बोले- इंसानियत के लिए बड़ी मिसाल पेट्रोल पंप के मालिक अज्जू ने पंकज कुमार के इस कदम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वाहेगुरु की कृपा है कि इस नेक कार्य के लिए उनके पंप को चुना गया। आज के दौर में अपनी जेब से पैसे निकालकर इंसानियत की सेवा करना एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने पंकज कुमार और उनके परिवार की अच्छी सेहत लंबी उम्र और तरक्की की कामना की।