Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

पटना से थावे, सिकंदराबाद और बेंगलुरु जाना होगा आसान, जनवरी तक चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

INT News24 November 2026 at 08:28 pm

Patna News: शादी-विवाह के सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए पटना और दानापुर स्टेशन के रास्ते चलने वाली एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों के फेरे जनवरी तक बढ़ाये गये हैं. इससे पटना से थावे, सिकंदराबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

रेलवे की ओर से उन रूटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां यात्रियों की संख्या अधिक है और वेटिंग टिकट की मांग बनी हुई है. छठ पर्व के दौरान किये गये भीड़ प्रबंधन की तर्ज पर शादी-विवाह के मौसम में भी अतिरिक्त ट्रेनों के जरिये यात्रियों को विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्री जनवरी तक सफर की योजना बना सकेंगे.

पटना-थावे स्पेशल का जनवरी तक होगा परिचालन

गाड़ी संख्या 03215 पटना-थावे स्पेशल अब 31 जनवरी तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी. इस दौरान ट्रेन के 52 अतिरिक्त फेरे होंगे. वापसी में गाड़ी संख्या 03216 थावे-पटना स्पेशल भी 31 जनवरी तक प्रतिदिन चलेगी. इससे पटना और थावे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

सिकंदराबाद और हैदराबाद के लिए भी स्पेशल ट्रेनें

दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल (03225) का परिचालन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को होगा. वापसी में सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल (03226) 17 दिसंबर से 28 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. वहीं, पटना-सिकंदराबाद स्पेशल (03253) का परिचालन 31 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को किया जायेगा.

इसके अलावा हैदराबाद-पटना स्पेशल (07255) 13 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. इससे हैदराबाद से पटना आने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

बेंगलुरु के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए दानापुर से एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. ट्रेन संख्या 03245 प्रत्येक बुधवार को 13 दिसंबर से 31 जनवरी तक परिचालित होगी. इसकी वापसी सेवा 03246 प्रत्येक शुक्रवार को 15 दिसंबर से दो फरवरी तक चलेगी.

इसी तरह ट्रेन संख्या 03251 दानापुर से प्रत्येक रविवार और सोमवार को 24 दिसंबर से 29 जनवरी तक चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03252 प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को 19 दिसंबर से 31 जनवरी तक परिचालित होगी.

वहीं, ट्रेन संख्या 03259 प्रत्येक मंगलवार को 12 दिसंबर से 30 जनवरी तक और इसकी वापसी सेवा 03260 प्रत्येक गुरुवार को 14 दिसंबर से एक फरवरी तक चलेगी. ट्रेन संख्या 03247 दानापुर से प्रत्येक गुरुवार को 21 दिसंबर से 25 जनवरी तक तथा वापसी में 03248 प्रत्येक शनिवार को 23 दिसंबर से 27 जनवरी तक चलेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 03241 प्रत्येक शुक्रवार को 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक और वापसी में 03242 प्रत्येक रविवार को 24 दिसंबर से 28 जनवरी तक परिचालित होगी.

इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से शादी-विवाह के मौसम में यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और व्यस्त रूटों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

Also Read: पटना IGIMS में बिना बायोप्सी ब्रेन कैंसर की पहचान पर रिसर्च, PET स्कैन से पता चलेगा ट्यूमर