Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शाजापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने दीपदान किया:चिलर नदी पर नगर पालिका ने की व्यवस्था; घाट के चारों ओर बनाई रंगोलियां

INT News24 November 2026 at 08:32 pm

शाजापुर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर लोगों ने चिलर नदी के महुपुरा घाट पर दीपदान किया। सुबह से शुरू हुआ धार्मिक आयोजनों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। नगर पालिका ने दीपदान के लिए घाट पर लाइटिंग और अन्य इंतजाम किए थे। चिलर नदी पर दीपदान के लिए जुटे लोग कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का महत्व माना जाता है। इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग महुपुरा की चिलर नदी पर दीपदान करने पहुंचे। लोगों ने नदी में दीप जलाकर अर्पित किए। घाट के चारों ओर बनाई रंगोलियां नगर पालिका ने लोगों की सुविधा के लिए नदी घाट पर लाइटिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की थीं। घाट के चारों ओर रंगोलियां भी बनवाई गईं। शहर के कई मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन हुए।