Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार में विश्वामित्र पथ, गंगा अंबिका पथ और नारायणी पथ को मंजूरी, 371 करोड़ रुपये होंगे खर्च

INT News28 October 2026 at 07:43 pm

Bihar Cabinet : बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य में तीन नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इनमें विश्वामित्र पथ, गंगा अंबिका पथ और नारायणी पथ शामिल हैं. इन तीनों परियोजनाओं के लिए कुल 371 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

विश्वामित्र पथ 90 किलोमीटर लंबा होगा

विश्वामित्र पथ के निर्माण की योजना को मंजूरी मिल गई है. इस सड़क की लंबाई 90 किलोमीटर होगी. इसके साथ ही 56 किलोमीटर लंबे गंगा अंबिका पथ के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है.

गोपालगंज में बनेगा नारायणी पथ

तीसरी परियोजना नारायणी पथ से जुड़ी है. इसके तहत गोपालगंज के दुबौली घाट से संबंधित 73.51 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा.

पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण

तीनों सड़क परियोजनाओं का निर्माण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा. इन परियोजनाओं के लिए कुल ₹371 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुपौल-अररिया नई रेल लाइन के लिए जमीन रेलवे को मिलेगी

सुपौल-अररिया नई रेल लाइन परियोजना के लिए राज्य सरकार की जमीन रेलवे मंत्रालय को देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. सुपौल के पिपरा क्षेत्र में करीब 3.13 एकड़ जमीन के हस्तांतरण के लिए 66.97 लाख रुपये और त्रिवेणीगंज-पिपरा क्षेत्र में करीब 21.48 एकड़ जमीन के लिए 4.22 करोड़ रुपये के भुगतान का प्रस्ताव मंजूर हुआ है.

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगी रोक हटाने तथा सोनपुर आयोजना क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है. क्षेत्रीय कार्यालयों के पुनर्गठन के तहत चार पदों को स्थानांतरित करने और कामकाज के लिए अलग-अलग श्रेणियों के 20 पद बनाने की मंजूरी दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के बागी ने जेडीयू को दिया झटका, सारण में उलटफेर, राहुल राज 1815 वोटों से जीते