Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'दीपावली से पहले मिल गई सौगात,' बनासकांठा में पीएम मोदी के दौरे के बाद बोले किसान

INT News30 October 2026 at 03:43 pm

बनासकांठा, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री ने बनासकांठा के भिलड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और 325 करोड़ रुपए की लागत से बने बीबीबीआरसी (भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री की सभा के बाद वहां मौजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा किसानों, पशुपालकों और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जमकर सराहना की।