Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

युवती से गैंगरेप का आरोपी बोला- मुझे फंसाया जा रहा:उज्जैन कोर्ट ने 5 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा; दूसरे आरोपी और कार की तलाश

INT News30 October 2026 at 04:54 pm

उज्जैन-इंदौर हाईवे पर कार में इंदौर की 19 साल की युवती से गैंगरेप के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी चकरेश जैन को उज्जैन जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 5 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी थी। अब पुलिस दूसरे आरोपी राजेश पंथी की तलाश कर रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी अब तक बरामद नहीं हुई है। कोर्ट के बाहर आरोपी बोला- रेप केस में फंसाया जा रहा है न्यायालय में पेशी के बाद बाहर निकलते समय आरोपी चकरेश जैन खुद को रेप केस में फंसाए जाने की बात कहता रहा। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्य जुटाएगी। इंस्टाग्राम पर हुई थी बातचीत, मिलने इंदौर से उज्जैन आई थी युवती पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात हुई घटना के बाद पीड़िता ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उसकी चकरेश जैन से बातचीत शुरू हुई थी। 26 अक्टूबर को वह उससे मिलने इंदौर से बस में उज्जैन आई थी। शाम करीब 5:30 बजे वह मेघदूत होटल के सामने उतरी, जहां चकरेश काले रंग की कार लेकर पहुंचा था। पीड़िता के मुताबिक, वह चकरेश की कार में बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने उसे कॉफी पिलाई। इसी दौरान कार में एक अन्य व्यक्ति भी बैठ गया। युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुजरात में कार छोड़ने की जानकारी, दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई कार आरोपी गुजरात में छोड़ आया था। कार की बरामदगी के लिए पुलिस के वडोदरा जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कार अभी तक बरामद नहीं हुई है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे आरोपी राजेश पंथी की गिरफ्तारी भी बाकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सात दिन की रिमांड मांगी, कोर्ट ने 5 नवंबर तक सौंपा पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी थी। इसके बाद गुरुवार को मुख्य आरोपी चकरेश जैन को गिरफ्तार किया गया। जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र खांडेगर के अनुसार, शुक्रवार को नानाखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए सात दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने उसे 5 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में गैंगरेप का आरोप उज्जैन से इंदौर के बीच 55 किमी तक चलती कार में 19 वर्षीय युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी थी। पढ़िए पूरी खबर।