Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अज्ञात वाहनों की टक्कर से सब्जी विक्रेता-बुजुर्ग महिला की मौत:भरवेली थाना क्षेत्र में हुई दोनों घटनाएं; पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद जांच में जुटी

INT News30 October 2026 at 04:50 pm

बालाघाट जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में सब्जी विक्रेता और एक घरेलू कामकाजी महिला की मौत हो गई। दोनों घटनाएं भरवेली थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। हीरापुर से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर भरवेली निवासी मारोती पिता बालचंद सोनी (70) सब्जी बेचने का काम करते थे। वे हीरापुर में आयोजित श्री हनुमंत कथा में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मारोती को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर से लौट रही महिला को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर दूसरी घटना भरवेली थाना क्षेत्र के सिवनी कैंप की है। बुजुर्ग महिला लीला पति दशरथ सलामे (60) घरेलू काम करने के बाद लौट रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल लीला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भरवेली पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।