Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टैंकर का पहिया मां-बेटी के ऊपर से गुजरा, मौत:बेटी को चेकअप के लिए अस्पताल ले जा रही थी मां, बाइक चला रहा रिश्तेदार घायल

INT News30 October 2026 at 04:45 pm

देवास के भोपाल बायपास पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। बाइक चला रहे रिश्तेदार भी घायल हुए हैं। शादीखेड़ा निवासी 19 वर्षीय पायल कुशवाह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। शुक्रवार को उसकी मां शांताबाई कुशवाह और मौसा पप्पू कुशवाह उसे बाइक से चेकअप के लिए देवास के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। भोपाल बायपास पर पहुंचे ही थे कि दूध के टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टैंकर के पहिए की चपेट में आईं मां-बेटी टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच टैंकर का पहिया शांताबाई और पायल के ऊपर से गुजर गया। शांताबाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मौसा पप्पू कुशवाह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजन को सौंप दिया है।