समाचार · बिहार
14 नवंबर की टॉप 10 खबरें: अब 'नीतीश सेतु' के नाम से जाना जाएगा बिहार का यह पुल, 10 IAS को मिला प्रमोशन

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का बदला नाम, अब 'नीतीश सेतु' से जाना जाएगा, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण अब 'नीतीश सेतु' कर दिया गया है. राज्य सरकार ने इस पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान इस पुल का उद्घाटन करेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्राट चौधरी से मुलाकात पर प्रशांत किशोर बोले- हाथ मिलाने से 7वीं फेल पीएचडी नहीं हो जाएंगे, ऋषि-मुनि भी नहीं मान लूंगा
शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, "हमारे मिलने से सम्राट चौधरी 7वीं फेल से पीएचडी नहीं हो जाएंगे. उन पर अपराध के आरोप हैं. उन्हें मैंने अभी तक अपराधी बताया है, तो कल से ऋषि-मुनि नहीं बताने लगूंगा. यह भ्रम मत पालिए."
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Chhath Puja 2026: नितिन नवीन से जीतनराम मांझी तक, नेताओं के घर छठ की धूम, नहाय-खाय की तस्वीरें आईं सामने
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम है. आम लोगों के साथ नेता, अभिनेता और खिलाड़ी भी छठी मइया की आराधना में जुटे हैं. शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई. इस मौके पर कई नेताओं के घर से पूजा की तैयारियों और नहाय-खाय की तस्वीरें सामने आई हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी तक के परिवार में छठ की रौनक दिख रही है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छठ पूजा स्पेशल: आकाशदीप-ईशान किशन वीडियो कॉल से लेंगे छठी मइया का आशीर्वाद, वैभव सूर्यवंशी परिवार संग देंगे अर्घ्य
क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के और विकेट से पहचान बनाने वाले बिहार के सितारों के घर भी छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं. मैदान पर देश का मान बढ़ाने वाले इन खिलाड़ियों के परिवार सूर्यदेव की आराधना करेंगे. किसी की मां तो किसी की पत्नी और बहन निर्जला व्रत रखकर छठी मइया की पूजा करेंगी.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-बिहार के बीच 77 बसें शुरू, भाड़े में मिल रही छूट, प्रमुख शहरों के बीच 18 रूट तय
बिहार में 13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है. ऐसे में दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वाले लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ बसें भी चलाई जा रही हैं. दिल्ली और बिहार के बीच 77 बसें चलाई जा रही हैं. यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि छठ पर्व को देखते हुए किराए में छूट भी दी गई है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
'पवन सिंह ने मजाक बनाकर रख दिया', पावर स्टार पर भड़कीं ज्योति सिंह, कहा- कोर्ट-कानून की वैल्यू नहीं
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में सुनवाई बार-बार टल जा रही है. इस बार कोर्ट से बाहर निकलने के बाद ज्योति सिंह, पवन सिंह पर भड़कती हुई दिखीं. उन्होंने कहा, कोर्ट के आदेश का पवन सिंह ने मजाक बनाकर रख दिया है. बार-बार बुलाने के बावजूद वे कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार के 10 IAS को मिला प्रमोशन, शिवहर, सारण, बक्सर समेत 9 जिलों के DM को छठ गिफ्ट
बिहार सरकार की ओर से 10 आईएएस अधिकारियों को छठ का गिफ्ट दिया गया है. बिहार के 9 जिलों के डीएम और एक माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को प्रमोशन दिया गया है. इन सभी को अपर सचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार के 6 जिलों में तैयार होगा चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, चलाई जायेंगी 400 ई-बसें, PM मोदी देंगे सौगात
बिहार के 6 जिलों में बस में सफर का अंदाज बदलने वाला है. राज्य में लगभग 400 पीएम ई-बसें चलाने का फैसला लिया गया है. इसके लिए बिहार के 6 जिलों में चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जाएगा. इसे लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से तैयारी की जा रही है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोतिहारी के लाल मधुरेंद्र ने अयोध्या में बनाया विश्व रिकॉर्ड, 220 टन रेत से तैयार किया 58 फीट लंबा राम दरबार
बिहार के पूर्वी चंपारण के कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अयोध्या में अपनी कला से खास पहचान बनाई है. दीपोत्सव 2026 के दौरान उन्होंने सरयू नदी के तट पर स्थित राम कथा पार्क में 220 टन रेत से 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार तैयार किया. इसमें राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर की आकृतियां भी बनाई गई हैं. उनकी इस कलाकृति को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भवानीपुर को प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा तोहफा : बटेश्वर स्थान के पास गंगा पर बनेगा रेल-सड़क पुल, तीन साल का लक्ष्य
गंगा नदी पर बनने वाला विक्रमशिला-कटेरिया रेल पुल अब केवल रेल संपर्क का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि इसके साथ सड़क का भी निर्माण किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट में रेल पुल के साथ सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें